- Hindi News
- गांव सिंघाना के अनिल को मिला हरियाणा गौरव पुरस्कार
गांव सिंघाना के अनिल को मिला हरियाणा गौरव पुरस्कार
सफीदों |सामाजिक संस्थायंग इंडिया के संयोजक उपमंडल गांव सिंघाना के निवासी अनिल सिंघानियां को हरियाणा गौरव सम्मान से नवाजा गया है। करनाल के कर्ण स्टेडियम में आयोजित समारोह मेें करनाल की मेयर रेणू बाला सीएम के ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनिल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अनिल सिंघानियां ने कहा कि यह सम्मान युवा शक्ति को नई दिशा प्रदान करवाने का काम करेगा। इससे युवाओं की प्रतिबद्धता ओर बढ़ेगी। इस अवसर पर गांव के सरपंच हरीश शर्मा, संस्था के संरक्षक मुकेश शर्मा, सतबीर मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।