पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रजिस्ट्री के लिए लेना होगा टोकन

रजिस्ट्री के लिए लेना होगा टोकन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला को अपनी शक्ति का सदुपयोग करना चाहिए : बराड़

आपअगर रजिस्ट्री करवाने के लिए सब तहसील कार्यालय रहे हैं तो इसके लिए पहले आपको टोकन लेना होगा। टोकन लेने के बाद ही आपकी रजिस्ट्री होगी। यह सब इसलिए, क्योंकि अब ऑनलाइन रजिस्ट्री होनी शुरू हो गई है। यहां मंगलवार को रजिस्ट्री करवाने के लिए पहुंच रहे लोगों के साथ एडवांस में टोकन लेने वाले लोग भी पहुंचे। एक दिन में 60 रजिस्ट्री होगी। गुरुवार के लिए भी एडवांस में टोकन की खरीद हुई।

नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार ने बताया कि अब भू-रजिस्ट्री ऑनलाइन दर्ज होगी। इसके लिए अपनी भूमि-रजिस्ट्री एवं अन्य डॉक्यूमेंट जमा करवाने होंगे। सभी कागजातों को रजिस्ट्री क्लर्क के पास चेक करने के लिए भेजे जाएंगे। कागजात में कोई कमी है तो व्यक्ति को मौके पर ही इसे दूर करने बारे में बताया जाएगा। इसी दिन मौके पर ही व्यक्ति को रजिस्ट्री प्राप्त करने के लिए तिथि एवं समय की स्लीप उपलब्ध करवा दी जाएगी। रजिस्ट्री के लिए सबसे पहले टोकन लेना होगा।

सफीदों. सेमिनारमें संबोधित करते पायनियर स्कूल के संचालक नरेश बराड़।

हर रोज हो रजिस्ट्री

रजिस्ट्रीकराने आए अजय राजकुमार ने कहा कि हर रोज रजिस्ट्री होनी चाहिए। सप्ताह में दो दिन तय होने के कारण इन दिनों यहां काफी भीड़ होती है। यहां हर रोज रजिस्ट्री हो तो किसी को परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन रजिस्ट्री होना परेशानी का कारण भी बन रहा है। यहां एक रजिस्ट्री को दर्ज करने के लिए काफी देर लगाई जा रही है। कई बार तो सर्वर डाउन होने के कारण इंतजार करना पड़ता है। ऑनलाइन सुविधा से सिरदर्दी अधिक हो रही है। यहां पहले टोकन कटवाने के लिए लाइनों में लगना पड़ता है।

उचाना. संयुक्तकार्यालय परिसर में ऑनलाइन रजिस्ट्री करवाने पहुंचे लोग।