वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह कल
सफीदों | कस्बेके इस्कान पब्लिक स्कूल में 12 फरवरी को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी विद्यालय के प्राचार्य डॉ. हेमंत गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जगत गुरू शंकराचार्य भानपूरा पीठाधीश्वर स्वामी दिव्यानंद तीर्थ महाराज शिरकत करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ अनेक प्रतिष्ठित व्यक्ति भी कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।