पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अल्पसंख्यकों की अनदेखी ने चुनाव में भाजपा को हरवाया : करनैल

अल्पसंख्यकों की अनदेखी ने चुनाव में भाजपा को हरवाया : करनैल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों | हरियाणासिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सरदार करनैल सिंह ने कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की हार का मुख्य कारण पार्टी द्वारा सिरसा डेरा के प्रमुख बाबा राम रहीम का समर्थन लेना अल्पसंख्यक समुदाय की अनदेखी करना रहा है। वे मंगलवार को दिल्ली चुनाव के परिणाम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक सोच बना ली है कि कहीं पर भी चुनाव का बिगुल बज जाए वहीं पर सिरसा डेरा के प्रमुख बाबा राम रहीम द्वारा समर्थन की घोषणा करवाकर वोट अपने पक्ष में करवा ली जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह सोच पूर्णतया: गलत है। सिख अल्पसंख्यक समाज जिसका दिल्ली में बड़ा वोट बैंक है ने दिल्ली चुनावों में आम आदमी पार्टी को अपना एकतरफा समर्थन दिया है और अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाने का कार्य किया है।