पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आशा वर्करों को पढ़ाया स्वास्थ्य का पाठ

आशा वर्करों को पढ़ाया स्वास्थ्य का पाठ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों | स्वास्थ्यविभाग द्वारा नवनियुक्त आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के लिए ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया। 20 फरवरी तक चलने वाले इस कैंप में आशा वर्कर को स्वास्थ्य संबंधित प्रशिक्षित किया जाएगा। इस कैंप में जिला परिवार कल्याण शिक्षा अधिकारी स्टेट आशा ट्रेनर नरेंद्र अत्री और आशा संयोजक शीला सांगवान उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि इस कैंप के दौरान आशा कार्यकर्ता को महिला का स्वास्थ्य, साफ सफाई, सामान्य बीमारियों में देखभाल, आयुष प्रणाली, कुत्ते बंदर काटने पर प्राथमिक उपचार आदि विषय के बारे में पूर्ण रूप से जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कैंप से ना सिर्फ आशा वर्कर को फायदा मिलेगा, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी इससे प्राथमिक उपचार मिल सकेगा। इस अवसर पर एलएचवी सुरेखा, ब्लॉक कोआर्डिनेटर मुनीष कुमार आदि मौजूद रहे।

सफीदों. आशाकार्यकर्ताओं को जानकारी देतीं शीला सांगवान।