- Hindi News
- खेल से होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास : प्रियंका
खेल से होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास : प्रियंका
सफीदों | कस्बेके किड्जी स्कूल में गुरुवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों से मेंढक दौड़, आलू दौड़ सहित अनेक खेल करवाए गए। मुख्य अतिथि के तौर पर स्कूल की संचालिका प्रियंका देसवाल ने शिरकत की। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।