पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधुनिकता में शिक्षा हो रही है संस्कार विहीन : निगमबोध

आधुनिकता में शिक्षा हो रही है संस्कार विहीन : निगमबोध

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों | स्वामीनिगमबोध महाराज ने कहा है कि आधुनिकता का चोला ओढ़ते हुई आज की शिक्षा संस्कार विहिन होती जा रही है। इसके प्रति कोई भी संवेदनशील नहीं है। इस कारण सभी परिवार आज संस्कारों से दूर होते जा रहे हैं। बच्चों को जितनी शिक्षा की जरूरत है, उससे कहीं ज्यादा संस्कारित होना अनिवार्य है। वे गुरुवार को इस्कॉन पब्लिक स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश में संस्कारों का अभाव समाज में अशांति फैला रहा है। इसकी दोषी सिर्फ हमारी शिक्षा पद्धति है, बल्कि पैसा कमाने की आपाधापी में परिवारों का समाज से हो रहा अलगाव भी जिम्मेदार है।

सफीदों. स्कूलके समारोह में शंकराचार्य दीप प्रज्वलित करते हुए।