पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैदिक संस्कारों को अपनाएं : धवन

वैदिक संस्कारों को अपनाएं : धवन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों | कलीरामडीएवी पब्लिक स्कूल सफीदों में गुरुवार को 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वचन समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य वीके धवन ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वामी दयानंद की शिक्षाओं को जीवन में अपनाकर आर्य बने समाज को आर्य बनाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों की सफलता में ही विद्यालय, परिवार, समाज, देश की सफलता छिपी हुई है। शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ वैदिक संस्कारों से युक्त जीवन हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन उनके आशीर्वाद की शक्ति अपने परिश्रम से हम शानदार रिजल्ट देंगे और देश के विकास में हमेशा अहम भूमिका निभाएंगे।