- Hindi News
- पवन हत्याकांड : तीसरा आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
पवन हत्याकांड : तीसरा आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
गन्नौर के गांव खेड़ीगुज्जर वासी पवन हत्याकांड में जीआरपी पुलिस ने तीसरे आरोपी सारिक को भी शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपी सद्दाम कप्तान सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। उनसे वारदात में प्रयोग तेजधार हथियार (गंडासे) को भी बरामद कर लिया गया है। जीआरपी का कहना है कि हत्या का सारा मकड़जाल खुद पवन की प|ी ने ही बुना था। जो मामले से पर्दा उठने के बाद फरार हो चुकी है।
उल्लेखनीय है कि जीआरपी पुलिस को भोड़वाल माजरी चुलकाना के बीच रेलवे पटरियों के किनारे झाड़ियों में एक शव मिला था। इसकी पहचान जेब में मिले फोन के जरिए पवन निवासी खेड़ी गुज्जर के रूप में हुई थी। उसकी हत्या कर शव फेंका गया था और उसके शरीर पर 57 चोट के निशान मिले थे। मामले में पुलिस ने पिता के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस की जांच पूरी हुई तो नतीजा होश उड़ाने वाला सामने आया। जीआरपी के मुताबिक पवन की हत्या की सारी साजिश उसकी प|ी मोनिका ने ही अपने प्रेमी सद्दाम के साथ रची थी। इसके बाद सद्दाम ने अपने साथी कप्तान सिंह, सारिक एक अन्य के साथ मिलकर पवन की हत्या कर शव को पटरियों के किनारे फेंक दिया था।
मामले में जीआरपी ने सद्दाम, कप्तान सिंह को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। जीआरपी थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि मामले में नामजद तीसरे आरोपी सारिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रेमी संग रची साजिश
थानाप्रभारी ने कहा कि प्रेमी संग हत्या की साजिश रचने वाली पवन की प|ी मोनिका मामले से पर्दा उठने के बाद फरार हो गई है। एक अन्य आरोपी उसकी प|ी की गिरफ्तारी को लेकर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उम्मीद है की आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।