गायन स्पर्धा में अर्थ हाउस अव्वल
समालखा | डिकाडलारोड स्थित एसजेएस इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को इंटर हाउस गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत डायरेक्टर जसप्रीत कौर हंसपाल ने की। इसका विषय देशभक्ति था। प्रतियोगिता में सर्वप्रथम अर्थ हाउस के विद्यार्थियों ने है प्रीत जहां की रीत सदा, मैं उस देश का रहने वाला हूं गाने से सभी का मन मोहा। इसके बाद जूपिटर हाउस ने मेरे वतन के लोगों गाने पर प्रस्तुति दी। मार्स हाउस ने कर चले हम फिदा, वतन साथियों देशभक्ति गीत श्रोताओं के सामने प्रस्तुत किया। इस दौरान विद्यर्थियों ने वतन पर मर मिटने वाले शहीदों के वीर गाथा पर नाटक मंचन के जरिए प्रकाश भी डाला। रोमांचक मुकाबलों के बीच अर्थ हाउस ने प्रथम, मार्स ने द्वितीय जूपिटर हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डायरेक्टर जसप्रीत कौर, लेक्चरार रवींद्र, कुमारी उपासना हरप्रीत मौजूद रहे।
समालखा. एसजेएसइंटरनेशनल स्कूल में देशभक्ति गीत की प्रस्तुति देते विद्यार्थी।