- Hindi News
- डिपो होल्डर पर धांधली का आरोप, जताया रोष
डिपो होल्डर पर धांधली का आरोप, जताया रोष
समालखा | गांवमतरौलीवासियों ने डिपो होल्डर पर राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाकर सोमवार को लघु सचिवालय परिसर में रोष जताया। उन्होंने एसडीएम को शिकायत देकर उसका लाइसेंस रद्द करने की मांग की है। वहीं, एसडीएम ने ग्रामीणों को संबंधित विभाग के अधिकारियों से मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
लघु सचिवालय पहुंचे मतरौलीवासी पंच जगदीश, शीला, निर्मला, जिले सिंह, बलराज, बिमला देवी, महताब अली, सुदेश, रीना, मौसम, मुकेश, प्रेम, राजपाल ने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से गांव में सस्ता राशन वितरण को लेकर डिपो दिया गया है।
ग्रामीणों ने कहा कि डिपो होल्डर सही से राशन वितरण की बजाय धांधली कर रहा है। डिपो होल्डर की मनमर्जी से नाराज गांववासियों ने एसडीएम को शिकायत देकर उसका लाइसेंस रद्द करने पिछले खाद्य सामग्री वितरण की जांच कराने की मांग की है।