- Hindi News
- निर्माण पूरा होने से पहले ही गिरा रजवाहे का पुल
निर्माण पूरा होने से पहले ही गिरा रजवाहे का पुल
समालखा | करहंसके पास रजवाहे पर बन रहा पुल निर्माण के पूरा होने से पहले ही गिर गया। हादसा होने पर जहां शटरिंग का काम कर रहे मजदूर बाल-बाल बच गए, वहीं रजवाहे का पानी भी बंद हो गया। पुल के गिरने से मजदूरों ठेकेदार में घबरा गए। घटना की सूचना नहरी विभाग के अधिकारी को दी गई। अधिकारी मौके पर पहुंचे और रजवाहे से मलबे को निकाला गया।
शटरिंगकी वजह से बनी समस्या : ठेकेदारका कहना था कि ढलाई सहित पुल निर्माण सामग्री में कोई कमी नहीं है। शटरिंग में गड़बड़ी के कारण ऐसा हुआ है। दोबारा बेहतर ढंग से पुल का निर्माण किया जाएगा। कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।
सामग्रीमें गड़बड़ी नहीं की जाएगी सहन : नहरीविभाग के एसडीओ हरिराम गर्ग का कहना है कि दस लाख रुपए की लागत से पुल का निर्माण कराया जा रहा है। शटरिंग में गड़बड़ी के कारण ऐसा हुआ है। उन्होंने कहा कि खराब हुई सामग्री का दोबारा प्रयोग नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामग्री में किसी भी तरह की कमी को सहन नहीं किया जाएगा।