शादी समारोह में खर्चों पर रोक को गुर्जर समाज ने की बैठक
समालखा | नईअनाज मंडी में क्षेत्र के गुर्जर समाज के लोगों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता समाज के पवन सिंह चुलकाना ने किया। इसमें समाज के लोगों ने शादियों अन्य समारोह में बेकार के खर्च को कम करने को लेकर विचार-विमर्श किया। साथ ही 28 फरवरी को फैसले पर मोहर लगाने के लिए चुलकाना रोड स्थित जीए काॅलेज में बैठक का निर्णय लिया।
पवन चुलकाना ने बताया कि बैठक में शादी समारोह में डीजे पूर्ण रूप से बंद हो, शराब परोसी जाए, शादी रात की बजाय दिन में हो, आतिशबाजी हथियार से फायर पर प्रतिबंध लगना चाहिए। इस अवसर पर जोगिंद्र टिटाना, हरदीप नारायणा, महीपाल, प्रमोद छौक्कर, प्रेम सिंह, अनूप सिंह, हवा सिंह, संजय चौहान, रामपाल चुलकाना आदि मौजूद रहे।