- Hindi News
- मैनेजमेंट के विद्यार्थियों ने जाने निर्यात के गुर
मैनेजमेंट के विद्यार्थियों ने जाने निर्यात के गुर
समालखा |पट्टीकल्याणा स्थितपाइट काॅलेज में बुधवार को मैनेजमेंट विभाग में निर्यातकों के लिए वर्तमान नीतियों के लाभ उनके मूल्यांकन विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमे कम्पनी सेक्रेटरी सुमन बंसल ने मैनेजमेंट के विद्यार्थियों को निर्यातक कैसे बने विषय पर विस्तार से बतलाया। बंसल ने वर्तमान की मोदी सरकार के मेक इन इंडिया प्रोग्राम से निर्यातकों को होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि सरकार ने जो योजनाएं बनाई है वो निर्यातक के लिए काफी अच्छी है। विद्यार्थियों को भी अच्छा निर्यातक बनाने में सरकार की योजना लाभकारी रहेगी। कार्यक्रम में डाॅ. शालिनी अग्रवाल ने जहां उनका आभार जताया, वहीं संस्थान के मेम्बर बीओजी राकेश तायल ने उनको स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर निदेशक केके पालीवाल, एसके खन्ना, डाॅ. शालिनी, मनीष गुलियानी, शिल्पा सदाना, अखिलेश मिश्रा मौजूद रहे।