- Hindi News
- बेहतर नागरिक बन नाम रोशन करें विद्यार्थी : हंसपाल
बेहतर नागरिक बन नाम रोशन करें विद्यार्थी : हंसपाल
समालखा | डिकाडलारोड स्थित एसजेएस इंटरनेशनल स्कूल में सीनियर के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों के बीच स्पर्धा करवाई गई। स्कूल के निदेशक जसप्रीत कौर हंसपाल ने कहा कि स्कूल के विद्यार्थी के बेहतर नागरिक बनकर देश की सेवा करने से उन्हें बेहद खुशी होगी। निदेशक हंसपाल ने कहा कि मिलन जुदाई एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। स्कूल की अध्यापिका ललिता ने विदाई के दौरान छात्र छात्राओं को कविता के जरिए जीवन को संवारने की नसीहत दी। एक मिनट के भीतर टाई बांधने में कोमल, गुब्बारा फुलाने में अमित और टाफी खाने में पराग का प्रथम स्थान मिला। विजेता छात्र छात्राओं को संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बाबी हंसपाल सहित स्कूल के स्टाफ मौजूद रहे।