पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी की श्रम नीतियों के विरोध में जेल भरो आंदोलन 26 को

सरकारी की श्रम नीतियों के विरोध में जेल भरो आंदोलन 26 को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समालखा | ट्रेडयूनियनों के आह्वान पर 26 फरवरी को पूरे देश में होने वाले जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने के चलते बुधवार को कारखाना मजदूर यूनियन की एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता एआईयूटीयूसी हरियाणा के राज्य सचिव कामरेड हरि प्रकाश ने की। बैठक में मजदूरों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

कामरेड हरि प्रकाश ने कहा कि संघर्षों से हासिल श्रम अधिकारों को देशी विदेशी कम्पनियों के स्वार्थ हेतु बदलने सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ देश की बड़ी ग्यारह ट्रेड यूनियनों ने संयुक्त फैसला लेकर 26 फरवरी को पूरे देश में अवज्ञा आंदोलन का आह्वान किया है। प्रदेश में पूरी तरह इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए एआईयूटीयूसी पूरा प्रय| करेगी। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता संबंधित यूनियनें बढ़ चढ़कर भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पद चिन्हों पर भाजपा भी चल पड़ी है।