पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला सुरक्षा के लिए बने हैं अनेक कानून : प्रो.गुप्ता

महिला सुरक्षा के लिए बने हैं अनेक कानून : प्रो.गुप्ता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकार श्रम कानूनों में कटौती करना चाहती है : देसवाल

समालखा | पीडब्लूडीमैकेनिकल वर्कज यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ ब्रांच समालखा की एक बैठक पंचवटी में प्रधान विष्णु शर्मा की अध्यक्षता में हुई। मंच का संचालन ओमप्रकाश शर्मा ने किया। जिसमें सरकार की कर्मचारियों को लेकर अपनाई जा रही नीतियों पर विचार विमर्श हुआ।

ब्रांच प्रधान विष्णु शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार कर्मचारियों की सीटीसी का भुगतना नहीं करने के साथ टर्म अप्वाइंटमेंट लंबे समय से लगे कर्मचारियों को पक्का नहीं कर रही है। वहीं जिला प्रधान सुल्तान सिंह देसवाल सचिव होशियार सिंह ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के श्रम कानूनों में कटौती करना चाहती है। जिसके विरोध में सभी कर्मचारी संगठन उपायुक्त कार्यालय पर जेल भरो आंदोलन करेंगे। इसके साथ ही बारह मार्च को प्रांतीय संगठन के आदेश पर पूरे प्रदेश में कार्यकारी अभियंता के कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। खुलवाए। इस अवसर पर ईश्वर बिहौली, रमेश दून, वेद शर्मा, प्रेम बिहौली, सत्यनारायण शर्मा, महेंद्र, सत्यवान, जय सिंह राठी, महेंद्र आदि मौजूद थे।