- Hindi News
- दुकान से चोरी करने वाले 4 पकड़े, एक को जेल भेजा
दुकान से चोरी करने वाले 4 पकड़े, एक को जेल भेजा
घरेलू रोजगार से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर
प्रसूति अवकाश को लेकर इंचार्ज अध्यापिका में ठनी
मतलौडा| स्थानीयराजकीय कन्या स्कूल की अध्यापिका को प्रसूति अवकाश देने और शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारियों द्वारा कोई सुनवाई करने पर पीड़ित अध्यापिका ने शिकायत मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा विभाग के आला अधिकारियों को भेजी है।
अध्यापिका रजनी रानी ने भेजी शिकायत में कहा कि उसे प्रसूति अवकाश 6 महीने की बजाय मात्र तीन महीने का दिया गया। स्कूल इंचार्ज क्लर्क की मनमानी के चलते उसे मजबूरन ड्यूटी को ज्वाइन करना पड़ा। इस बारे विभाग के बीईईओ, बीईओ, डीईओ डीईईओ को कई बार लिखित मौखिक शिकायत दे चुके है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस संबंध में सुदेश कुमार ने कहा कि उसने स्कूल जाकर छुट्टी देने की सिफारिश की थी। लेकिन स्कूल इंचार्ज ने मानने से इंकार कर दिया।
स्कूल इंचार्ज निर्मला देवी ने कहा कि छुट्टियों के दौरान अगर बीच में ड्यूटी ज्वाइन की जाती है तो इसके बाद उसका क्लेम खत्म हो जाता है। इसके बाद भी अगर अधिकारी लिखित में छुट्टी देने के आदेश देंगे तो अध्यापिका को छुट्टी पर भेजने में उसे कोई परेशानी नहीं।
समालखा, बिजलीविभाग में डीसी रेट पर लगे कारकौली वासी लाइनमैन जयभगवान ने रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। लाइनमैन कुछ दिनों पहले खराब लाइन को ठीक करते समय करंट लगने पर बुरी तरह से झुलस गया था।
सनौली | गांवऊझा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में चल रहे चार दिवसीय कटाई सिलाई एवं सजावट प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। जिसमें डाहर, ऊझा, रिसालू आदि गांवों की करीब 25 महिलाओं ने भाग लिया। डा. ईला रानी ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को सूट, बच्चों के वस्त्र, पेटिंग विभिन्न प्रकार की कढ़ाई सिलाई सिखाई गई। उन्होंने बताया कि कटाई, सिलाई वस्त्रों के मूल्य संवर्धन तथा सजावट करके महिलाएं घरेलू रोजगार अपना कर आत्मनिर्भर बन सकती है। आत्म निर्भर बनने पर महिलाएं अपना अपने परिवार को अच्छा पालन-पोषण कर सकती है।