पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हंगामा करने के बाद मिली पेंशन

हंगामा करने के बाद मिली पेंशन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गलियों में भरे गंदे पानी से परेशानी, ग्रामीणों में आक्रोश

पेंशनमिलने से परेशान बुजुर्गों द्वारा मंगलवार को चेताने के बावजूद भी प्रशासन नहीं जागा तो बुजुर्गों ने गुरुवार को नगरपालिका कार्यालय के सामने सरकार का पुतला फूंका। इसके बाद पेंशन वितरण का काम शुरू हो गया। इससे पहले कामरेड पीपी कपूर के नेतृत्व में एकत्र बुजुर्गों ने नपा कार्यालय प्रांगण में सरकार विरोधी नारेबाजी भी की। सूचना मिलने पर तहसीलदार राजकुमार भौरिया नपा कार्यालय पहुंचे ओर उन्होंने बुजुर्गों को पेंशन वितरण का आश्वासन दिया।

पेंशन के लिए नपा कार्यालय पहुंचे रघबीर, मदन लाल, कश्मीर सिंह, मंजीत सिंह, होशियारी देवी, किशोरी, फतेह सिंह, सतीश, मदन लाल, रामू, अर्जुन ने बताया कि हर माह दस तारीख के आस पास पेंशन मिल जाती थी, लेकिन इस बार कई दिनों से पेंशन नहीं मिल रहा था।

पुतलाफूकनें की दी चेतावनी

परेशानबुजुर्गों ने मंगलवार को कामरेड पीपी कपूर के नेतृत्व में नपा कार्यालय में प्रदर्शन कर बुधवार को दस बजे तक पेंशन वितरण का काम शुरू नहीं होने की सूरत में सरकार का पूतला फूंकने की चेतावनी दी थी।

पेंशन मिलनी शुरू नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पीपी कपूर के नेतृत्व में पहले तो कार्यालय प्रांगण में जमकर सरकार प्रशासन विरोधी नारेबाजी की और खट्टर सरकार का पूतला फूंका। जिसकी खबर जैसे ही अधिकारियों को लगी तो तुरंत तहसीलदार राजकुमार भौरिया नपा कार्यालय पहुंचे ओर उन्होंने बुजुर्गों को बैंक से पैसे निकलवाकर पेंशन वितरण का आश्वासन दिया।

इस दौरान तब जाकर बुजुर्ग महिला पुरुष शांत हो सके। और राहत की सांस ली

बापौली. सैनीकॉलोनी के ग्रामीण प्रदर्शन करते हुए।

समालखा. पेंशनवितरण का आश्वासन देते तहसीलदार राजकुमार भौरिया।

तहसीलदार राजकुमार भौरिया ने बताया कि सचिव के छुट्टी पर होने के कारण ये परेशानी आई। अब उनको जिला उपायुक्त ने डीडी पावर के आदेश दे दिए है। जिस पर तुरंत बैंक से पैसे निकलवाकर पेंशन वितरण का काम शुरू करा दिया गया।

बापौली | कुराडमें तीन माह से खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन मिलने से परेशान ग्रामीणों ने खाद्य आपूर्ति विभाग प्रशासनिक अधिकारियो के खिलाफ जमकर नारे बाजी की और जिला प्रशासन पर अनदेखी करने का आरोप लगाया तथा जल्द समस्या का समाधान होने पर जिला उपायुक्त कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। ग्रामीण सुगनी, बोहती, बिमला, प्रेमो, बिमला, कमला, कमलेश, निर्मला, धन्नो, केला, बतेरी, अनीता, कांता, दर्शना, कविता, संतरो, संतवती, रामकली ने बताया कि गांव में रमेश सुरेश दोनों भाइयों के नाम राशन डिपो थे और ग्रामीणो की शिकायत पर जांच के उपरांत विभाग ने सुरेश के डिपो को करीब चार माह पहले रद्द कर दिया था।इसके बाद धनसौली गांव के डिपो होल्डर को दे दी थी। लेकिन ग्रामीण उस डिपो होल्डर द्वारा आवंटित किए गए राशन से संतुष्ट नहीं हुए तथा जिसकी शिकायत उन्होंने विभाग को कर दी थी। इस विषय में जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी का कहना है कि गांव वालो की शिकायत करने की आदत बन गई है जिस कारण अन्य दूसरा डिपो होल्डर भी उक्त गांव की सप्लाई लेने को तैयार नही है। मात्र एक माह का राशन बाकी है और पूरा राशन आने पर वो खुद अपने सामने ही राशन अवंटित कराएगी ताकि कोई परेशानी ना हो

बापौली| सैनीकाॅलोनी में निकासी की व्यवस्था होने से नालियों का गंदा पानी मेन बाजार की गलियों मंे जमा होने के बाद घरों मंे घुसने लगा है। इससे परेशान होकर मोहल्ले के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत खंड प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि अनेक बार प्रशासनिक अधिकारियों सहित ग्राम पंचायत सरपंच से मिलकर अपनी समस्या से अवगत करा चुके हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि इसके बावजूद प्रशासन बंद आंखें किए हुए है। सरपंच पर भेदभाव करने का आरोप लगया। ग्रामीणों ने कहा कि अब अगर समाधान जल्द नहीं करवाया गया तो वो जिला उपायुक्त कार्यालय पर धरना देने पर मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर सुनीता, गीता, संतोष, मीना, गीता, बिमला, रमजानी, मनीषा, गुलाबो, प्रेम, सतीश आदि मौजूद रहेे।