मिलिट्री जवान के खाते से 5 हजार निकाले
समालखा | चुलकानावासी बीएसएफ के जवान को भी ठगों ने कुछ ऐसे ही गुमराह कर एटीएम के नंबर पूछते हुए खाते से करीब पांच हजार रुपए की नकदी निकाल ली। मामला 2 फरवरी का है। अब जवान ने थाना पुलिस से ठगों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। थाना पहुंचे चुलकाना वासी बलेंद्र सिंह ने बताया कि वो बीएसएफ में एएसआई के पद पर गुजरात में तैनात है। बेटा आशीष गुड़गांव में बीटेक मेकेनिकल कर रहा है। वो छुट्टी आया हुआ है। उसका एसबीआई में खाता है।