पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निगम के खुले दरबार में 80 लोगों ने किए नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन

निगम के खुले दरबार में 80 लोगों ने किए नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समालखा | बिहौलीसब डिविजन के अंतर्गत आने वाले गांव मच्छरौली में बिजली विभाग की तरफ से खुला दरबार लगाया गया। इसमें बिजली के जर्जर तारों को बदलने, ओवरलोडिंग की समस्या के अलावा करीब 80 लोगों ने नए बिजली कनेक्शन को लेकर आवेदन किया। जिन सभी की फाइल मौके पर ही जमा कर ली गई। वहीं अन्य समस्याओं के लिए भी अधिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया। मच्छरौली में सुबह ही दरबार के चलते बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी पहुंच गए। बिहौली सब डिविजन के एसडीओ एसके बूरा ने लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उनके जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन दिया। एसडीओ ने बताया कि दरबार में 80 के करीब लोगों ने नए बिजली कनेक्शन को लेकर आवेदन भी किया। सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनको कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा। इस अवसर पर जेई वेद सिंह, जेई विनय कुमार, एएलएम रामनिवास ईश्वर मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...