पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘हम समाज सेवक तो काम कराना बंद करे सरकार’

‘हम समाज सेवक तो काम कराना बंद करे सरकार’

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समालखा | आंगनबाड़ीवर्कर एंड सहायिका यूनियन की बैठक गांव देहरा में हुई। जिसकी अध्यक्षता सुनील ने की। मीटिंग में आंगनबाड़ी वर्करों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ओर सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया ओर 15 फरवरी को दिल्ली में जंतर मंतर पर होने वाले धरना में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

यूनियन की प्रदेश प्रधान बिमला नैन ने वर्करों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय कर्मचारियों को अनेक वायदे किए थे। उसे सत्ता में आए भी एक वर्ष बीत गया, लेकिन सरकार की तरफ से आंगनबाड़ी वर्कर सहायिका की मांगों की तरफ बिल्कुल ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि सरकार ने उनके ऊपर आधार कार्ड, वोट बनाना, टायलेट सर्वे, टीकाकरण करवाना आदि काम भी उनको ही दिए है। इतने कुछ करने के बावजूद भी सरकार उनको कर्मचारी तक नहीं मानती। वेतन के नाम पर हमें समाज सेवक बोला जाता है।

उन्होंने कहा कि हम समाज सेवक है तो सरकार हमारे से आंगनबाड़ी के कार्य करवाने बंद करे। इस अवसर पर राजबाला, निर्मला, सरिता, सुमित्रा नरेंद्र, पुष्पा, सुमन, रेखा, शकुंतला मौजूद रही।

खबरें और भी हैं...