यूरोपियन के मुकाबले हमारे खिलाड़ियों की अटैकिंग पावर कमजोर : गौतम
समालखा | भारतीयहाॅकी टीम के पूर्व कोच भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के वरिष्ठ कोच नरेंद्र गौतम का कहना है कि कभी हम हाॅकी के बादशाह हुआ करते थे लेकिन आज टूर्नामेंटों में जीत के लिए तरसते हैं। जिसका मुख्य कारण हमारी नींव का कमजोर होना है। क्योंकि यूरोपीय देशों में हाॅकी में जो बदलाव सालों पहले चुका था, वो हम आज ला रहे हैं गौतम हथवाला रोड स्थित एक स्कूल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। गौतम ने कहा कि समय के साथ हर चीज में बदलाव आता है। हाॅकी में भी ऐसे ही बदलाव आया लेकिन हम पुराने ढर्रे पर ही चलते रहे। उन्होंने कहा कि यूरोपियन के मुकाबले हमारे खिलाड़ियों की अटैकिंग पावर कमजोर है।
1975के बाद अब जीत : एनकेगौतम ने कहा कि अब हाॅकी टीम में संसाधन की कमी नहीं है। केवल सोच बदलने और सुधार करने की जरूरत है। 1975 के बाद अब महिला हाॅकी लीग में भारतीय टीम को कांस्य मिला है। जिससे हम पदक की शुरुआत मान रहे हैैं। विदेशी कोच हाॅकी टीम को प्रशिक्षण दे रहे हैैं। इसका फायदा खिलाड़ियों को मिलना शुरू हो गया है।
एनके गौतम।