पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंशन मिलने पर बुजुर्गों का प्रदर्शन

पेंशन मिलने पर बुजुर्गों का प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ज्ञापन साैंप मांगा मेहनताना

पेंशनपाने को लेकर पिछले कई दिनों से परेशान बुजुर्गों ने मंगलवार को नपा कार्यालय पर कामरेड पीपी कपूर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि वो पेंशन के लिए हर रोज कार्यालय में आते हैं और घंटों इंतजार करके चले जाते हैं। इसके बावजूद भी कोई संतोषजनक जवाब देने को तैयार नहीं है। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बुधवार को दस बजे तक उनको पेंशन नहीं मिलती है तो वो मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने को मजबूर होंगे।

लगानेपड़ रहे हैं चक्कर

नपाकार्यालय में पेंशन को लेकर पहुंचे मंजीत सिंह, होशियारी देवी, किशोरी, फतेह सिंह, सतीश, मदन लाल, रामू, अर्जुन ने बताया कि हर बार उनको 10 तारीख के करीब पेंशन मिल जाती थी। वहीं, अबकी बार उनको पेंशन को लेकर बार बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वो कई दिनों से पेंशन को लेकर नपा कार्यालय में रहे हैं, परंतु कर्मचारी संतोषजनक जवाब देने की बजाए आजकल करके चलता कर देते हैं। उनका कहना है कि एक तो उनको इतनी दूर से आने जाने में परेशानी होती है और हर रोज पैसे खर्च भी हो रहे हैं। अब तक पेंशन नहीं मिल पाने के कारण उनको दिक्कत हो रही है।

सनौली | गांवोंमें ग्राम पंचायतों के अधीन काम कर रहे सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर खंड प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए रोड जाम कर प्रदर्शन किया। कुछ देर बाद मौके पर बीडीपीओ ने पहुंचकर मामला शांत किया और उनकी समस्याएं सुनीं। सफाई कर्मचारी नेता ईश्वर सिंह, जगबीर, राजेंद्र, शमशेर, प्रेम, कर्मबीर, राजपाल का कहना है कि उन्हें कभी भी समय पर मानदेय नहीं दिया जाता है। बीडीपीओ दीनानाथ शर्मा का कहना है कि उनकी समस्याएं हल की जाएंगी। बजट आते ही विभाग द्वारा उनके खाते में मानदेय भेज दिया जाता है।

सनौली | अखिलभारतीय खेत मजदूर यूनियन इकाई के मजदूरों ने पिछले कई महीने का मेहनताना मनरेगा के तहत काम मिलने पर बीडीपीओ कार्यालय बापौली में मांग-पत्र सौपा। इस दौरान मजदूरों ने बीडीपीओ दीनानाथ शर्मा से जल्द से जल्द समस्याएं हल कराने की मांग की। यूनियन के ब्लाॅक सचिव ओमपाल, धर्म सिंह प्रधान, सुभाष, सलिन्द्र, कमल, पवन, ब्रिजपाल ने बताया कि उन्हें कई महीने की मनरेगा के तहत की गई मजदूरी की पेमेंट नहीं मिली है। इसके अलावा अन्य मांगें भी हैं। वहीं,बीडीपीओदीनानाथ शर्मा ने मजदूरों का आश्वासन दिया कि उनकी समस्याएं जल्द ही हल की जाएंगी।

सचिव के नहीं होने पर नहीं निकल सका समाधान

पेंशनको लेकर नपा कार्यालय के चक्कर लगा रहे बुजुर्ग कामरेड पीपी कपूर के पास पहुंचे। जिस पर कपूर उनके साथ नपा कार्यालय आए और उन्होंने कर्मचारियों से बुजुर्गो की पेंशन को लेकर बातचीत की। सचिव के होने के कारण कोई समाधान नहीं निकल पाया। इसके बाद गुस्साए बुजुर्गों ने पीपी कपूर के नेतृत्व में नपा कार्यालय पर नारेबाजी कर केवल विभागीय अधिकारियों चेयरमैन को कोसा, बल्कि प्रदेश सरकार के खिलाफ भी नारे लगाए। कपूर ने मांग करते हुए कहा कि किसी दूसरे सचिव को चार्ज दिलाकर खाते से पैसे निकलवा बुुजुर्गों को पेंशन दिलवाएं। कपूर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बुधवार को दस बजे तक बुजुर्गों को नपा में पेंशन बंटनी शुरू नहीं होती है तो वो मुख्यमंत्री का पूतला फूंकने पर मजबूर होंगे।

समालखा. पेंशनमिलने से नाराज बुजुर्ग पीपी कपूर के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए।