पेमेंट नहीं मिलने पर ठेकेदार ने बंद किया बंदर पकड़ना
250 बंदर पकड़े जा चुके हैं, जिनकी पेमेंट करीब डेढ़ लाख रुपए बनती है
शहरमें चल रहा बंदर पकड़ो अभियान अधर में लटक सकता है। नियम शर्तों के मुताबिक नपा द्वारा पेमेंट करने से नाराज होकर ठेकेदार ने गुरुवार को दोपहर बाद बंदर पकड़ने का काम बंद कर दिया।
ठेकेदार का आरोप है की नपा द्वारा 200 बंदर पकड़ने पर कुछ पेमेंट का वादा किया था। लेकिन 250 बंदर पकड़ने के बाद भी नपा द्वारा उसे एक पैसा नहीं दिया गया है। जबकि वो करीब एक लाख रुपए अपने पास से खर्च कर चुका है।
सालों से था बंदरों का आतंक
समालखाशहर में सालों से बंदरों का आतंक था। बार बार शिकायतों के बाद नपा अधिकारियों की नींद टूटी ओर बंदर पकड़वाने के लिए टेंडर लगाते हुए मेवात वासी सहाबुदीन नाम के ठेकेदार को 600 रुपए प्रति बंदर के हिसाब से ठेका देकर वर्क आर्डर जारी कर दिया। जिस पर ठेकेदार ने पहले दिन 65, दूसरे दिन 55 के अलावा अन्य दिन भी माडल टाउन, ब्लूजे रोड, पड़ाव मौहल्ला आदि जगहों पर पिंजरा लगाते हुए बंदर पकड़े। गुरुवार को भी दोपहर तक चौदह बंदर पकड़े गए। लेकिन उसके बाद ठेकेदार ने बंदर पकड़ने का काम बंद कर दिया।