- Hindi News
- ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद ठीक करवाया ट्रांसफार्मर
ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद ठीक करवाया ट्रांसफार्मर
ट्रांसफार्मरठीक नहीं करने पर गांव पट्टीकल्याणा वासियों ने गुरुवार को समालखा सब डिविजन बिजली निगम कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि चार दिन से ट्रांसफार्मर का जम्पर उड़ा हुआ है। इसे लगाने के लिए कई बार कर्मचारियों को अवगत कराया, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। वहीं उनकी नारेबाजी का असर भी साथ के साथ देखने को मिला। जेई ने तुरंत कर्मचारियों को भेजकर जम्पर लगवा दिए।
अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के जिला प्रधान दयानंद पंवार के नेतृत्व में बिजली कार्यालय पहुंचे प्रेम, धर्मपाल, दर्शन, नीता, सुनीता, कमला, राजपति, बिमला, मूर्ति ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से गांव में बलकार वाला सौ केवीए का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। इससे करीब सवा सौ घरों को बिजली सप्लाई होती है।
4 दिन पहले हटा था जम्पर
ग्रामीणोंने बताया कि चार दिन पहले ट्रांसफार्मर के ऊपर से हाईवोल्टेज लाइन के दो जम्पर हट गए थे। इस कारण सिर्फ एक ही फेस में बिजली थी। वहीं ओवरलोडिंग के कारण बार-बार फ्यूज उड़ रहे थे। उनका आरोप है कि चार दिन में कई बार अवगत कराने के बावजूद भी बिजली कर्मचारियों ने जम्पर लगाना तो दूर मौके पर आकर देखना तक उचित नहीं समझा। इससे परेशान होकर ग्रामीणों ने गुरुवार को विभाग सरकार के खिलाफ नारे लगाए तो जेई ने उनकी शिकायत पर कर्मचारियों को मौके पर भेजकर तुरंत जम्पर लगवा समाधान करा दिया।