घर से युवती लापता, दो पर मुकदमा दर्ज
समालखा |गांव ढिंडार से एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मामला दो दिन पहले का है। वहीं युवती के पिता ने मामले की शिकायत थाना पुलिस को देकर एक युवती युवक पर शक जताया।
ढिंडार निवासी एक आदमी ने थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 वर्षीय उसकी बेटी 10 फरवरी को घर से अचानक लापता हो गई। पता लगने पर उन्होंने गांव, आसपास रिश्तेदारियों में उसकी तलाश की, परंतु कोई अता पता नहीं चल सका। उसका आरोप है की उसकी बेटी को गलत नीयत से अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा गया है। उन्होंने एक युवती युवक पर शक जाहिर किया है। वहीं पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर मनाना की एक युवती माछरी बाढसा निवासी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।