- Hindi News
- National
- प्रदेशस्तरीय काव्य पाठ प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने पर छात्र को सम्मानित किया
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
प्रदेशस्तरीय काव्य पाठ प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने पर छात्र को सम्मानित किया
समालखा | प्रदेशस्तरीय काव्य पाठ प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्र ध्रुव राठी का सोमवार को स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया। प्रिंसिपल सपना गोयल ने छात्र को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सपना गोयल ने बताया कि हिंदी दिवस के अवसर पर आरसीएम सीसे स्कूल में अर्णव कलश एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय 10 सितंबर को काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता सीनियर जूनियर दो वर्गों में हुई थी। जिसमें उनके स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र ध्रुव राठी ने जूनियर वर्ग में भाग लिया और तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर अध्यापक अध्यापिकाएं भी मौजूद थे।
समालखा. काव्यपाठ में तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्र का डीएवी स्कूल में स्वागत करते प्रिंसिपल अन्य।