पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हलोपा प्रमुख कांडा सिरसा से लड़ेंगे चुनाव

हलोपा प्रमुख कांडा सिरसा से लड़ेंगे चुनाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | हरियाणालोकहित पार्टी प्रमुख गोपाल गोयल कांडा सिरसा सीट से चुनाव लड़ेंगे। हलोपा ने सोमवार को अपने 34 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। पार्टी अब तक 40 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। अपने दम विधानसभा चुनाव लड़ रही नई नवेली हलोपा तीसरी अंतिम सूची भी अगले दो दिनों में जारी कर देगी। सिरसा के मौजूदा विधायक कांडा ने सोमवार को बताया कि टिकट वितरण में समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। महिलाओं तथा युवाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। इस दौरान कांडा ने निशाने पर रहा इनेलो। बोले- उनके बढ़ते जनाधार से इनेलो सहित अन्य दलों के पेट में दर्द हो रहा है। चुनाव आयोग की नोटिस के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी धार्मिक जगह पर अपने होर्डिंग्स ही नहीं लगवाए। ऐसे में जवाब देने का कोई औचित्य ही नहीं है। झज्जर के पूर्व विधायक हरिराम वाल्मिकी ने हलोपा छोड़ दी। उन्होंने कांडा पर अपने समर्थकों को टिकट देने के वायदे से मुकरने का आरोप लगाया है।

गोपाल कांडा सिरसा

गुरजीत सिंह कौड़ा ऐलनाबाद

कुलदीप सिंह मल्ही रादौर

निर्मल सिंह मलड़ी कालांवाली

नाहर सिंह बादली

रवि औल्याण गढ़ी सांपला

संदीप अहलावत बेरी

योगेश कालड़ा कैथल

हनुमान वर्मा प्रजापति बरवाला

शुभांगी शर्मा पिहोवा

दारा सिंह सैनी नारनौल

संध्या शर्मा यमुनानगर

निर्मला सिकरीवाल होडल

नियामत पहलवान नूंह

जीवन हितैषी कोसली

एकता बंसल पानीपत ग्रामीण

पंकज ठकराल पानीपत शहरी

सुनीता सहरावत झज्जर

अब्बास खान फरीदाबाद एनआईटी

रजनी बंसल आदमपुर

कृष्णचंद राणा सोनीपत

राममेहर नारनौद

राजीव गुप्ता (काकू) जगाधरी

दीपक भिरड़ाना फतेहाबाद

राजेंद्र खटकड़ उचाना कलां

सुरेंद्र मलिक जुलाना

कर्ण सिंह रोड़ घरौंडा

सतपाल राणा कलायत

डॉ.राजवीर लोहारू

इसराना राजवीर मोहाना

विजय खटक नरवाना

रविंद्र धामलावास बावल

धर्मवीर यादव महेंद्रगढ़

बलदेव सिंह चहल नांगल चौधरी