- Hindi News
- छेड़छाड़ प्रकरण : पीड़ितबहनों ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, कहा
छेड़छाड़ प्रकरण : पीड़ितबहनों ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, कहा
आरोपियों ने बस से फेंका था, हत्या प्रयास की धारा क्यों नहीं लगाई, एसआईटी करे जांच
बसमें छात्राओं से कथित छेड़छाड़ मारपीट के मामले की जांच में पुलिस पर ही सवाल उठने लगे हैं। सोमवार को पीड़ित लड़की आरती पूजा ने आईजी एसपी को पत्र लिख पूछा है कि जब अभियुक्तों ने उन्हें बस से बाहर फेंका था तो हत्या प्रयास की धारा क्यों नहीं लगाई गई।
जांच अधिकारी एएसआई देवी रानी ने उनका मेडिकल भी कराया था। सोमवार दोपहर को पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि केस की जांच एसआईटी से कराई जाए ताकि उन्हें न्याय मिल सके। पीड़ित लड़कियों ने राष्ट्रीय महिला आयोग को भी पत्र की कॉपी भेजी है। दोनों बहनों ने कहा कि अगर उन्हें महिला आयोग का साथ नहीं मिलता तो वे सुसाइड कर सकती थीं। उनके परिवार को भी सुरक्षा दी जाए।
नौ गवाह चुके हैं सामने, तीन नए
अभीतक नौ गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। तीन नए गवाह सामने आए, पुलिस ने उनके भी बयान दर्ज किए। ये गांव बखैता निवासी विकास, सोनीपत निवासी रोहित तथा गिझी रोड (सांपला) निवासी नवीन हैं। इनमें से दो युवकों के मोबाइल की लोकेशन घटना की रेंज में भी रही है। बखैता निवासी विकास ने बताया कि उसने मर्जी से बयान दर्ज कराए।
दावा : गर्भवती महिला ने बनाई वीडियो
लड़कियोंने खुलासा किया कि बस में एक गर्भवती महिला ने आरोपियों को हड़काया तो उन्होंने उस पर भी टिप्पणी की। इसके बाद उसने यह कहकर वीडियो बना ली कि बाद में आरोपियों को पहचान करने में मदद मिलेगी। इसके बाद व्हाटसएप पर उसके पास भेज दिया। लड़कियों के वकील अत्तर सिंह ने कहा कि लड़कियों पर दबाव बनाने के लिए नए-नए गवाह तैयार किए जा रहे हैं। पुलिस को अभियुक्तों गवाहों का नार्को लाइ डिटेक्टिव टेस्ट कराना चाहिए। चाहे तो लड़कियों का भी टेस्ट करवा सकती है।
दोनों बहनों ने पत्रकारों को बताया कि वे साढ़े 12 बजे बस अड्डे पर पहुंची। आरोपी कुलदीप मोहित आए और पूजा की ओर कागज के टुकड़े पर मोबाइल नंबर लिखकर फेंका। नहीं उठाया तो गालियां दी। इसके बाद दूसरी बस में सीट नंबर 15 16 पर बैठ गई। बाद में बताया गया कि सीट नंबर कैंसिल हो गए हैं। दोनों युवकों ने अंदर आकर उन्हें गालियां दी। एक महिला के कहने पर वे चुपचाप बैठी रही, लेकिन कुलदीप ने पूजा के कंधे पर हाथ रख दिया। इस बारे में कंडक्टर से कहा तो उन्होंने आरोपी लड़कों को आगे खड़ा होने के