कर्मचारियों का नुकसान नहीं होने देगी सरकार, कोर्ट में रखेंगे पक्ष
महापुरुषों के नाम पर रखे जाएंगे संस्थाओं के नाम
जाट आरक्षण स्वाभिमान रैली की तैयारियां पूरी : महेन्द्र नांदल
हरियाणाके परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होने देगी। पिछली सरकार के कारण कोर्ट के आदेशों के बाद कर्मचारियों को अपनी पदोन्नति वापिस लेनी पड़ी, उसे लेकर भी सरकार कोर्ट में मजबूती से पक्ष रख रही है। पंवार शनिवार को रोहतक के घनी पुरा के गांधी आश्रम में आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने पिछली सरकार से आंकड़े मांगे थे, लेकिन समय पर रिपोर्ट नहीं देने के कारण कोर्ट ने आरक्षण के तहत हुई पदोन्नति को वापिस करने के आदेश दिये थे। मुख्यमंत्री के आदेशों पर कोर्ट में चल रहे इस मामले की पैरवी की जा रही है और सरकार किसी भी कर्मचारी का नुकसान नहीं होने देगी।
परिवहन मंत्री ने बताया कि 21 फरवरी को छोटूराम स्टेडियम में राज्य स्तरीय संत गुरू रविदास जयंती समारोह मनाया जायेगा, जिसमें मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद यह पहला मौका है जब संतो एवं गुरुओं की जयंती को सरकारी तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों की इस पुरानी मांग को किसी सरकार ने पूरा नहीं किया, लेकिन मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव रखते ही इसे स्वीकृति दे दी। कार्यक्रम में सीएम उनके अलावा कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, सांसद रतनलाल कटारिया और भाजपा प्रभारी अनिल जैन विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा प्रदेश के सभी मंत्री, विधायक और सांसद भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
परिवहन मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार की महिलाओं के सभी शिक्षण संस्थानों तक बसे चलाने की योजना है और इस योजना के तहत प्रदेश के विभिन्न रूटों पर 45 बसे चला दी गई हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग से महिलाओं के शिक्षण संस्थानों से संबंधित जानकारी मांगी गई है और जानकारी मिलते ही अन्य रूटों पर भी महिलाओं के लिए बसें चला दी जायेंगी। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष रमेश भाटिया, रमेश बलहारा, कुलदीप काकराण, कर्मबीर बोहत, आजाद सिंह तूर, एम एल सारवान, रणबीर आर्य और कर्मबीर सिंह आदि उपस्थित थे।
महम. कार्यक्रम में उपस्थित परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार।
महम| प्रदेशके परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार ने हाईवे स्थित रविदास निर्माणधीन धर्मशाला में लोगों से कहा कि सभी महापुरुषों की जयंती सरकार हर बार अपने स्तर पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम के रूप में मनाएगी। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उन्होंने भविष्य में विश्वविद्यालय, स्कूलों संस्थानों के नाम महापुरुषों के नाम पर रखने की बात कही।उन्होंने कहा कि संत शिरोमणी रविदास के विचारों पर अमल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत हरियाणा सरकार का लक्ष्य हर गरीब को छत देने का है। गरीब को प्लाट मकान बनाकर दिए जांएगे। महम में सब डिपो बनाने की बात पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सामने इसका प्रपोजल रख दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त आवास मंत्री ने सभी को 21 फरवरी को रोहतक के छोटूराम स्टेडियम में होने वाली रैली का न्योता दिया। पिछडा वर्ग हरियाणा के चेयरमैन रामचन्द्र जांगड़ा ने कहा कि संत किसी जाति धर्म के नहीं होते। वे दूसरों को रास्ता दिखाने के लिए आते हैं। उनकी शिक्षाओं पर अमल करने की जरूरत है। इस दौरान शमशेर खरकड़ा, अनिल बिंटु, राजकुमार, प्रहलाद सिंह, भगत सिंह, कुलदीप, बंसीलाल, अत्तर सिंह सहित अन्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए।