सीएम का हलका सबसे ज्यादा संवेदनशील
विधानसभाचुनाव के चलते पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई। केवल विशेष स्थिति में ही कर्मचारी छुट्टी ले सकेंगे। पुलिस महानिदेशक श्रीनिवास वशिष्ठ ने इसके लिए सभी पुलिस अधीक्षकों को पत्र जारी कर दिया है।
चुनाव की तैयारियों में व्यस्त पुलिस ने संवेदनशील अतिसंवेदनशील गांवों की सूची तैयार कर ली हैं। आईजी अनिल राव ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी तरह की कोई कोर कसर छोड़ी नहीं जाएगी। रोहतक में पुलिस के पास करीब तीन हजार के करीब जवान है। इसके अलावा सुनारिया पुलिस ट्रेनिंग सेंटर से भी पुलिस बुलाई जाएगी है। साथ चुनाव को लेकर अर्धसैनिक बलों की कई कंपनी मांगी गई है।
महम विधानसभा क्षेत्र में 60 अतिसंवेदनशील 48 संवेदनशील, गढ़ी सांपला किलोई में 61 अतिसंवेदनशील, 54 संवेदनशील, रोहतक में 62 अतिसंवेदनशील 15 संवेदनशील, कलानौर में 63 अतिसंवेदनशील 22 संवेदनशील बूथ है। खास तौर पर पुलिस उन बूथों पर विशेष ध्यान रखेगी, जिन पर पिछले चुनाव के दौरान झगड़ा हुआ है।
डीजीपी ने जारी किए आदेश