- Hindi News
- दताैड़ मार्ग एक करोड़ रुपए की लागत से होगा मार्ग का निर्माण
दताैड़ मार्ग एक करोड़ रुपए की लागत से होगा मार्ग का निर्माण
वर्ष के अंत तक होगा पूरा काम
नगरपालिकाचेयरमैन सुधीर औल्हाण का कहना है कि दतौड़ मार्ग टूटा होने के कारण कस्बे के लोगों के अलावा वाहन चालकों के लिए समस्या बना हुआ था। अब करीब एक करोड़ रुपए की लागत से इसको सीसी बनाया जाएगा। गंदे पानी की निकासी के लिए दोनों तरफ नाले बनाए जाएंगे।
भास्कर न्यूज | सांपला
दतौड़मार्ग को लेकर वर्षों से परेशान लोगों को अब कुछ ही दिनों बाद उनकी ये समस्या जल्द ही खत्म हो जाएगी। नगरपालिका ने इस मार्ग का निर्माण काम शुरू कर दिया है।
जिस पर करीब एक करोड़ रुपए खर्च होंगे। सरकार ने कई वर्ष पहले कस्बे के मेन मार्ग से दतौड़ को जाने वाले मार्ग को पक्का किया था। उसके बाद बाद दो तीन वर्ष पहले पब्लिक हेल्थ ने रेलवे लाइनों तक पीने के पानी की पाइप लाइन दबाई तो पूरा मार्ग गड्ढ़ों में तबदील हो गया था। जिसको लेकर वाहनों का इससे निकलना मुश्किल है।
पानी की पाइप लाइन भी कई जगह से लीक होने से जगह जगह कीचड़ रहता है। अब नगरपालिका ने इस समस्या के समाधान के लिए इसका दोबारा निर्माण शुरू कर दिया है। मेन मार्ग से रेलवे गेट नंबर 40 तक करीब एक किलोमीटर लंबे इस मार्ग को सीसी बनाया जाएगा।
घरों के गंदे पानी की निकासी के लिए पहले दोनों तरफ नाले बनाए जाएंगे उसके बाद मार्ग का निर्माण शुरू किया जाएगा। मार्ग का निर्माण होने के बाद गेट नंबर 39 वाले मार्ग से वाहनों का दबाव घट जाएगा।
सांपला. दतौड़मार्ग की जर्जर हालत।