- Hindi News
- मानवीयता शर्मसार नाबालिग पोती से छह माह तक दुष्कर्म
मानवीयता शर्मसार नाबालिग पोती से छह माह तक दुष्कर्म
खंडके एक गांव में दादा द्वारा 15 साल की पोती के साथ डरा धमका कर दुष्कर्म करने का मामला उजागर हुआ है। किशोरी के पेट में छह माह का बच्चा है। रविवार को जब किशोरी की पीजीआई में जांच के बाद यह खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल पीडि़ता का पीजीआई के डाक्टरों की देखरेख में उपचार चल रहा है।
सांपला थाना प्रभारी विजय दहिया ने बताया कि पीजीआई से सूचना कि खंड के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी (काल्पनिक नाम) शिखा को दाखिल कराया गया है। लड़की छह माह से गर्भवती है, जबकि उसका विवाह तक नहीं हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची। महिला थानेदार ने अकेले में शिखा के बयान दर्ज किए। लड़की ने बताया कि उसकी दादी की मौत हो चुकी है। दादा अलग मकान में रहते हैं। दादी की मौत के बाद वह अक्सर दादा का खाना बनाने चली जाती थी।
करीब छह माह पहले उसके दादा ने डरा धमका कर उसके साथ गलत काम किया। साथ में धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देंगे। डर के मारे वह चुप रही। इसी बीच उसके पेट में दर्द रहने लगा। उसने परिजनों को बताया। वे उसे लेकर पीजीआई पहुंची।
जहां मेडिकल जांच के बाद पता चला कि लड़की तो छह माह की गर्भवती है। इससे लड़की के माता-पिता भी सन्न रह गए। मामले की भनक लगने पर सांपला थाने से पुलिस पीजीआई पहुंची और आरोपी के खिलाफ 376,506 34आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया।