पाकस्मा से पंचायती सांड चोरी
पाकस्मा से पंचायती सांड चोरी
सांपला|पाकस्मा गांवमेंं पंचायती सांड चोरी हो गया है। ग्रामीणों ने इसकी कंसाला पुलिस चौकी मेंं शिकायत दर्ज कराई है। पाकस्मा पंचायत ने गांव में सांड छोड़ रखा था। जिसकी कीमत करीब 70 हजार बताई जा रही है। जो पिछले कई दिनों से गायब है। लोगों का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति उसे चोरी कर ले गए। इससे पहले सुखबीर सिंह अन्य कई लोगों के पशु भी चोरी हो चुके हैं।