- Hindi News
- कहीं लोग प्यासे तो कहीं पानी बह रहा व्यर्थ
कहीं लोग प्यासे तो कहीं पानी बह रहा व्यर्थ
सांपला|जनस्वास्थ्य विभागके अधिकारियों की लापरवाही के चलते प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बेकार में बह रहा है। सांपला बाईपास झज्जर चौक के ऊपर करीब एक महीने से मेन पेयजल लाइन लीक कर रही है। जिससे जब तक लाइन चालू रहती है पानी बहता रहता है। जो आस-पास दुकानों के सामने जमा हो रहा है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने कई बार विभाग अधिकारियों से शिकायत दी है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। विभाग की अनदेखी से लाखों रुपए की लागत से बनाया गया मार्ग भी धीरे-धीरे खराब होने लगा है। कई वार्डों में पानी की सप्लाई को लेकर हाहाकार मचा रहता है। इस समस्या के चलते लोगों को खरीद कर पानी पीना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से जगह-जगह लीकेज से हजारों लीटर पानी सड़कों पर बह रहा है। जिसकी वजह से पानी की सप्लाई का प्रेशर भी कम हो रहा है। विभाग के एसडीओ जितेंद्र मुटरेजा का कहना है कि पाइप लीकेज का मामला उसके संज्ञान में नहीं आया है। अब पता चला है जिसे तुरंत ठीक कराया जाएगा।