- Hindi News
- सरकारी कार्यालयों में आचार संहिता का उल्लंघन
सरकारी कार्यालयों में आचार संहिता का उल्लंघन
सरकारी कार्यालयों में आचार संहिता का उल्लंघन
सांपला।कस्बेके सरकारी कार्यालयों में विधान सभा चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता का ठीक से पालन नहीं हो रहा है। कई कार्यालयों में लगे पोस्टरों के अनुसार तो आज भी देश के प्रधानमंत्री मनमोहन जगन्नाथ पहाड़िया को प्रदेश का राज्यपाल मान रहे हैं। प्रदेश में आचार संहिता लगी है। आचार संहिता लगने के बाद किसी भी सार्वजनिक स्थान सरकारी कार्यालय में ऐसे होर्डिंग बैनर, पोस्टर, कलेंडेर नहीं लगा सकते हैं जिससे आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा हो। लेकिन सांपला के सरकारी कार्यालयों में चुनाव आयोग के इन नियमों का पालन नहीं हो रहा है। इस वार्षिक कलेंडेर में पहली तस्वीर प्रदेश से सेवानिवृत्त हुए राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया की दूसरी राष्ट्रपति, तीसरी प्रधानमंत्री मनमोहन अंतिम तस्वीर सीएम भूपेंद्र हुड्डा की लगी हुई है।