पैरोल पर आया कैदी फरार, केस दर्ज
पैरोल पर आया कैदी फरार, केस दर्ज
रोहतक| मादकद्रव्य पदार्थ रखने के मामले में 10 साल की सजा काट रहा कैदी चुलियाना निवासी सुंडा पैरोल पर आने के बाद वापस नहीं लौटा। जेल प्रशासन ने उसके खिलाफ सांपला थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक सुंडा को 2003 में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत काबू किया। अदालत ने सुंडा को दोषी ठहराते हुए दस साल की सजा सुनाई थी। पिछले माह वह जेल से घर की मरम्मत कराने के नाम पर 15 दिन के लिए पैरोल पर घर आया, लेकिन वापस नहीं लौटा।