पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम हुड्डा, बतरा, खटक दांगी आज करेंगे नामांकन

सीएम हुड्डा, बतरा, खटक दांगी आज करेंगे नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक से योगेंद्रनाथ मल्होत्रा को मैदान में उतारने की तैयारी

भास्करन्यूज| रोहतक

नवरात्रके पहले दिन से जिले में गुरुवार को बसपा प्रत्याशी डॉ. अशोक कुमार सहित पांच प्रत्याशियों ने नामांकन भरे, वहीं मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला-किलोई, विधायक भारत भूषण बतरा रोहतक शहर, आनंद सिंह दांगी महम शकुंतला खटक कलानौर सीट से नामांकन दाखिल करेंगी। कार्यक्रम के तहत सुबह सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा महम पहुंचेंगे, जहां जनसभा को संबोधित करने के बाद विधायक आनंद सिंह दांगी का नामांकन भरवाएंगे। इसके बाद अंबेडकर चौक स्थित पार्टी कार्यालय में पहुंच कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद जिला विकास भवन में जाकर गढ़ी सांपला हलके से खुद नामांकन दाखिल करेंगे। बाद में लघुसचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में रोहतक शहर से भारत भूषण बतरा सेक्टर तीन स्थित हुडा प्रशासक के कार्यालय में कलानौर से पार्टी प्रत्याशी शकुंतला खटक का नामांकन कराएंगे।

बिजेंद्र शर्मा गढ़ी सांपला से लड़ेंगे चुनाव

कुलदीपशर्मा की हरियाणा जनहित पार्टी की टिकट पर गढ़ी सांपला-किलोई हलके से पार्टी के युवा नेता बिजेंद्र शर्मा चुनाव लड़ेंगे, वहीं कलानौर से आरक्षित सीट पर पार्टी ने प्रमोद सिंहपुरिया को उतारा है। साथ ही महम से सीट विनोद शर्मा की पार्टी जनचेतना पार्टी को देने की तैयारी चल रही है।

बसपा के अशोक कुमार सहित पांच ने भरा फार्म

गुरुवारको कलानौर से बसपा प्रत्याशी अशोक कुमार निर्दलीय प्रत्याशी सत्यवीर सिंह ने फार्म भरा। वहीं, रोहतक विधानसभा क्षेत्र से समस्त भारतीय पार्टी के प्रत्याशी नितिन बंसल, महम विस क्षेत्र से दलीप सिंह कश्मीर सिंह ने आजाद प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। डीसी एवं जिला चुनाव अधिकारी डॉ. अमित कुमार ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया शनिवार तक चलेगी। अब तक कुल सात उम्मीदवार फार्म भर चुके हैं। 29 सितंबर को नामांकन फार्मों की छंटनी की जाएगी। इसके बाद प्रत्याशी एक अक्टूबर तक नामांकन ले सकते हैं।