सांपला। क्षेत्र के रहने वाले विभिन्न श्रेणी के पेंशन लाभार्थियों को बैंक खाता खुलवाने के लिए बैंक अलॉट किए गए हैं। डीसी शेखर विद्यार्थी ने रविवार को बताया कि वार्ड नंबर-1 के पेंशन लाभार्थियों को एसबीआई, वार्ड-2 3 के लाभार्थियों को स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में अपना खाता खुलवाना होगा।
वार्ड नंबर-4 के पेंशन लाभार्थियों को आईसीआईसीआई बैंक, वार्ड नंबर-5 के लाभार्थियों को आरसीसीबी बैंक, वार्ड नंबर-6 के लाभार्थियों को एचडीएफसी बैंक, वार्ड नंबर-7 के लाभार्थियों को ओबीसी बैंक, वार्ड नंबर-8 9 के लाभार्थियों को पंजाब नेशनल बैंक, वार्ड-10 11 के लाभार्थियों को एसएचजीबी बैंक, वार्ड नंबर-12 13 के लाभार्थियों को आंध्रा बैंक में अपना खाता खुलवाना होगा।
सांपला खंड के गांव दतौड़ गांधरा के लाभार्थियों को पीएनबी, गढ़ी सांपला के एक्सिस बैंक, हसनगढ़ के लाभार्थियों को एसबीओपी, इस्माईला-11 बी के लाभार्थियों को आरसीसीबी, इस्माईला-9 बी के एसबीआई, खरावड़ के यूको, नौनंद के एक्सिस बैंक पाकस्मा के लाभार्थियों को एसएचजीबी में अपना खाता खुलवाना होगा।
उन्होंने बताया कि लाखनमाजरा खंड के अंतर्गत आने वाले गांवों-बैंसी, चिड़ी, खरैंटी लाखनमाजरा के लाभार्थियों को पीएनबी, गांव- नांदल के लाभार्थियों को आरसीसीबी गांव-टिटौली के लाभार्थियों को पीएनबी में अपना खाता खुलवाना होगा।
यहां भी खुलेंगे खाते
रोहतक खंड के अंतर्गत आने वाले गांवों बहुअकबरपुर के लाभार्थियों को एसएचजीबी, बहुजमालपुर के लाभार्थियों को एचडीएफसी, बालंद के लाभार्थियों को एसएचजीबी, बंसतपुर के लाभार्थियों को आरसीसीबी, भगवतीपुर के लाभार्थियों को एसएचजीबी, भालौठ के लाभार्थियों को एसबीआई, ब्राह्मणवास के लाभार्थियों को ओबीसी, चमारिया गांव के लाभार्थियों को बीओआई, डोभ के लाभार्थियों को एक्सिस बैंक, घिलौड़ कलां के लाभार्थियों को एचडीएफसी, जसिया के लाभार्थियों को एसएचजीबी, कंसाला के लाभार्थियों को पीएनबी, करौंथा खिड़वाली के लाभार्थियों को एसएचजीबी में अपना खाता खुलवाना होगा।
रोहतक खंड के गांव किलोई दोपाना के लाभार्थियों को आरसीसीबी, किलोई खास के लाभार्थियों को एसएचजीबी, लाढ़ौत के लाभार्थियों को देना बैंक, मायना के लाभार्थियों को सिंडीकेट बैंक, मकड़ौली खुर्द के लाभार्थियों को एक्सिस बैंक, रिठाल फौगाट रुड़की के लाभार्थियों को पीएनबी, समरगोपालपुर कलां के लाभार्थियों को कारपोरेशन बैंक सांघी के लाभार्थियों को एसबीआई में अपना खाता खुलवाना होगा।
कलानौर खंड के यहां खुलेंगे खाते
कलानौरखंड के अंतर्गत आने वाले आंवल गांव के पेंशन लाभार्थियों को एसबीओपी, भाली आनंदपुर बल्भ के लाभार्थियों को आरसीसीबी, गांव- काहनौर के लाभार्थियों को एसबीआई, गांव कटेसरा के लाभार्थियों को यूको, गांव-लाहली, माड़ौदी रागड़ान माड़ौदी जाटान के लाभार्थियों को एसएचजीबी, गांव-निगाणा के लाभार्थियों को पीएनबी, गांव-सैम्पल के लाभार्थियों को यूको गांव-सुण्डाना के लाभार्थियों को एसएचजीबी मेेंं अपना खाता खुलवाना होगा।
महम खंड के यहां खुलेंगे खाता
महमखंड के अंतर्गत आने वाले गांव-बहलभा बूचान बहलभा खास पाना के लाभार्थियों को एसएचजीबी, बहलभा पानड़ी, बहलभा बूचान (564 क्रम संख्या तक) भैणी मातो के लाभार्थियों को आरसीसीबी, फरमाणा बादशाहपुर, फरमाणा खास, गिरावड़, खरकड़ा भिखलान खरकड़ा छाजान के लाभार्थियों को एसएचजीबी, किशनगढ़ मदीना गिधराण के लाभार्थी को ओबीसी, मदीना कोरसान केे लाभार्थी को आरसीसीबी, मोखरा खास के लाभार्थियों को पीएनबी, निन्दाणा तिगरी के लाभार्थियों को एसबीओपी, सैमाण केे लाभार्थियों को ओबीसी सीसर खास के लाभार्थियों को एसबीओपी मेेंं अपना खाता खुलवाना होगा।