रक्तदान सबसे बड़ा दान : जितेंद्र शर्मा
सांपला | कंसालागांव में रविवार को महिला एवं युवा विकास संस्थान की तरफ से रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन समाज सेवी जितेंद्र शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करना सबसे बड़ा दान है। इस मौके पर संस्थान को 11 हजार रुपए की राशि सहायता के रूप में दी गई। संस्था के प्रधान संदीप चौहान ने बताया कि शिविर में 68 लोगों ने रक्तदान किया।