बिजली कर्मियों के खिलाफ जताया रोष
सांपला | दोदिन पहले बिजली कर्मचारियों द्वारा बिजली चोरी पकड़ो अभियान के तहत विनोद के घर में की गई छापे मार कार्रवाई के खिलाफ रविवार को सांपला में रणधीर सिंह की अध्यक्षता में पंचायत हुई। पंचायत में कहा गया कि कर्मचारियों का व्यवहार ठीक नहीं था। कहा गया कि विभाग द्वारा घरों के बाहर मीटर लगाने का विरोध किया जाएगा। विद्युत निगम द्वारा कस्बे में बिजली चोरी के पकड़े गए केसों में से नौ लोगों ने जुर्माना भर दिया है। सबसे ज्यादा जुर्माना विनोद पर लगाया गया है।