पानी चोरी से रोकने पर बेलदार को पीटा
सांपला | लाढ़ोतगांव में बेलदार द्वारा पानी चोरी करने से रोकने पर एक किसान ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने बेलदार के बयान पर हमलावर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कर्मचारियों का कहना है कि इस तरह के हमले अक्सर होते रहते हैं। ऐसे में तो पुलिस और ही प्रशासन कोई ठोस कदम उठा रहा है। अगर ऐसे ही हालात बने रहे तो आने वाले गर्मी के मौसम में सिचाई विभाग लोगों की परेशानी और बढ़ जाएगी। सिंचाई विभाग ने शुक्रवार की शाम सभी छोटी बड़ी माइनरों में फसल सिंचाई जलघरों को भरने के लिए पानी छोड़ा था। लाढ़ोत गांव में एक किसान ने जलघर के नाले को तोड़कर खेतों की सिंचाई शुरू कर दी। जब जलघर में पानी आना बंद हुआ तो बेलदार हुश्यार सिंह देखने गया। रास्ते में एक किसान ने नाला तोड़ रखा था ओर अपनी फसल की सिंचाई कर रहा था। जब बेलदार ने उसको मना किया तो किसान ने उसकी पिटाई कर दी। बेलदार ने इसकी शिकायत की है। लोगों का कहना है कि किसान की इस दादागिरी से पूरा गांव प्यास मर सकता है।