- Hindi News
- दहकौरा में पकड़ा मास हड्डियों से भरा वाहन
दहकौरा में पकड़ा मास हड्डियों से भरा वाहन
झज्जरजिले के गांव दहकौरा में रविवार की देर शाम ग्रामीणों ने गायों के मास हड्डियों से भरा एक वाहन पकड़ पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए लोगों ने बताया कि वे ये सब मांडौठी गोशाला से भर कर लाए थे। ग्रामीणों ने पुलिस गोशाला प्रधान के आने के बाद वाहन चार लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया।
रविवार की शाम को गायों के मास से भरा एक केंटर दहकौरा के रास्ते से खरखौदा की तरफ जा रहा था। ग्रामीण राजमल ने देखा कि गाड़ी से बदबू रही है। उसने गाड़ी रुकवाई और देखा तो गाड़ी में गाय के कटे अंग भरे थे। राजमल अन्य लोगों ने केंटर को घेर लिया। इस दौरान एक युवक गाड़ी से कूदकर भागने में कामयाब हो गया, जबकि चार लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पुलिस को इस बाबत सूचना दी और मौके पर पहुंचने पर वाहन सवार लोगों वाहन को पुलिस के हवाले कर दिया। गाड़ी में सवार सभी लोग यूपी के बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे ये सब मांडौठी गोशाला से भर कर लाए हैं।