अब छात्रवृत्ति भी जुड़ेगी आधार लिंक से
सांपला | अबनिजी सरकारी शिक्षण संस्थान किसी भी स्तर पर विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति में हेराफेरी नहीं कर सकेंगी। शिक्षा विभाग ने हर विद्यार्थी के आधार लिंक करने की योजना शुरू कर दी है। केंद्र प्रदेश सरकार ने सभी शिक्षण विभागाध्यक्षों को विद्यार्थियों को मुहैया करवाई जाने वाली सभी छात्रवृत्तियों को उनके ऑनलाइन खाते में स्थानांतरित करने के आदेश जारी किए हैं। बैंक खाते आधार कार्ड के लिंक होने के कारण जहां छात्रवृत्त के भुगतान में जहां पारदर्शिता आएगी, वहीं इसमें अनावश्यक देरी हेरफेर पर भी लगाम लग सकेगी।
बंदहोंगे फर्जी दाखिले
अभीतक कई शिक्षण संस्थान ऐसे विद्यार्थियों का दाखिला भी अपने शिक्षण संस्थानों में दिखा देते थे, जो वहां से अध्ययनरत होते ही नहीं थे। बार-बार शिकायत मिलने के बाद अब सरकार सभी स्कूलों की जांच कर रही है। बताया गया कि कई प्राइवेट स्कूल भी फर्जी दाखिला किए हुए हैं। जब विभाग ने स्कूल में बच्चों की संख्या देखी तो रिकाॅर्ड से बहुत कई पाई गई। आधार लिंक से जुड़ने के बाद ये फर्जी दाखिले बंद हो जाएंगे।