- Hindi News
- मुकेश के लिए मांगा न्याय, दो दिन का अल्टीमेटम
मुकेश के लिए मांगा न्याय, दो दिन का अल्टीमेटम
पीजीआईएमएससे लापता हुई महिला मुकेश का शव सांपला जलघर में मिलने के मामले में भी जनवादी महिला समिति ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
बुधवार को इस मामले में प्रदर्शन करते हुए महिलाओं ने गांधी चौकी पुलिस पर आरोप लगाया कि सुबह साढ़े 6 बजे पुलिस को चौकी में फोन किया गया कि महिला बजरंग भवन के पास फाटक पर बैठी है, लेकिन पुलिस दो घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची और दोपहर बाद उसका अर्धनग्न शव सांपला जलघर में मिला। वहीं इस जलघर से 150 मीटर की दूरी पर उसके कपड़े भी मिले हैं। ऐसे में वारदात का अंदेशा लगाया जा रहा है। समिति के अंजलि सहसचिव सविता ने बताया कि यदि पुलिस इस मामले में जल्द ही कार्रवाई कर लेती तो ऐसी वारदात होने से रोकी जा सकती थी। इस मामले में डीएसपी अमित भाटिया को जवाब तलब करते हुए दो दिन में कार्रवाई का अल्टीमेटम भी दिया गया है। वहीं डीएसपी अमित भाटिया ने कहा कि साथ ही गांधी कैंप पुलिस चौकी पर कार्रवाई की मांग की है। इसके चलते तुरंत प्रभाव से चौकी इंचार्ज धर्मबीर को इंदिरा कॉलोनी चौकी में भेज दिया गया है और उनकी जगह एसआई शेखर को तैनात किया गया है।