पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीण बोले, नहीं लगने देंगे घरों के बाहर मीटर

ग्रामीण बोले, नहीं लगने देंगे घरों के बाहर मीटर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घरोंके बाहर मीटर लगाने के मामले में सांपला में चौगामा यानि गांव सांपला, नया बांस, खेड़ी सांपला गढ़ी सांपला की पंचायत बुधवार को डीसी से मिली। इस दौरान डीसी के सामने ग्रामीणों ने साफ कहा कि किसी भी सूरत में घरों के बाहर मीटर नहीं लगने देंगे। साथ ही पंचायत ने मारपीट का केस जुर्माना खारिज करने की मांग की।

बुधवार दोपहर को चौगामा के प्रधान रणधीर सिंह की अध्यक्षता में सांपला, , खेड़ी सांपला गढ़ी सांपला के ग्रामीण रोहतक पहुंचे और डीसी शेखर विद्यार्थी से मुलाकात की। ग्रामीणों ने डीसी को पूरे मामले के बारे में बताया। ग्रामीणों ने कहा छह फरवरी को गांव में चेकिंग के नाम पर बिजली टीम ने महिलाओं के साथ बुरा व्यवहार किया और बाद में मकान मालिक दिनेश पर एक लाख तीस हजार रुपए जुर्माना कर दिया। इसके अलावा बिजली विभाग की टीम ने दिनेश अन्य ग्रामीणों के खिलाफ सांपला थाना में शिकायत दर्ज करवाई। ग्रामीणों ने बताया कि चारों गांव में 95 फीसदी से अधिक ग्रामीण बिजली का बिल अदा करते हैं। इसके बावजूद बिजली कर्मचारी चेकिंग के नाम पर उन्हें तंग कर रहे हैं। चौगामा की पंचायत ने डीसी से मांग की कि बिजली अधिकारियों द्वारा दर्ज करवाए मामले जुर्माना राशि को खारिज किया जाए।

दो पार्षदों समेत 150 पर मामला दर्ज

सांपलापुलिस ने मंडी रोड पर तोड़े गए बिजली मीटर के मामले में नगरपालिका के दो पार्षदों 150 ग्रामीणों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता ने मौके पर पहुंचे तोड़फोड़ का आंकलन किया और इस बारे में ग्रामीणों से भी पूछताछ की। डीसी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

आगजनी से दो लाख का नुकसान

डीसीशेखर विद्यार्थी ने ग्रामीणों ने इस बारे में आश्वासन दिया और कहा कि बिजली अधिकारियों से इस बारे में बातचीत की जाएगी। डीसी ने मामले की जांच के भी आदेश दिए हैं। वहीं बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को सांपला पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीणों द्वारा की गई आगजनी तोड़फोड़ में करीब दो लाख रुपए के सामान का नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

रोहतक. बिजलीके मीटर को लेकर डीसी कार्यालय के बाहर खडे नया बांस, गढ़ी सांपला, खेडी सांपला, सांपला की पंचायत।

रोहतक. डीसीशेखर विद्यार्थी से बिजली के मीटर को लेकर बातचीत करती नया बांस,गढ़ी सांपला,खेडी सांपला,सांपला गांव की पंचायत।

सांपला में मीटर तोड़फोड़ मामले में दो पार्षदों सहित ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज