पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1098 खिलाड़ियों ने दिया स्पीड टेस्ट

1098 खिलाड़ियों ने दिया स्पीड टेस्ट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | खेलएवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा प्रदेश में जारी स्पीड 2015 के दूसरे चरण में रोहतक ब्लॉक के कुल 1098 खिलाड़ियों ने टेस्ट दिया। बुधवार को 725 लड़के 373 लड़कियां टेस्ट में शामिल हुए। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ओमपति ने ये जानकारी देते हुए बताया कि 15 फरवरी को कलानौर ब्लॉक का टेस्ट रोहतक के सर छोटूराम स्टेडियम में होगा। टेस्ट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का सुबह नौ बजे उपस्थिति दर्ज करानी जरूरी है। सांपला ब्लाॅक के खिलाड़ियों का टेस्ट 12 फरवरी को राजीव गांधी खेल परिसर, सांपला में होगा। इसलिए स्पैट के द्वितीय चरण में भाग लेने वाले सांपला ब्लाॅक के खिलाड़ी निर्धारित तिथि को प्रातः नौ बजे राजीव गांधी खेल परिसर, सांपला में पहुंचें। खिलाड़ी अपने साथ जन्म प्रमाण की प्रति जो कमेटी द्वारा जारी की गई है या स्कूल विड्राल की प्रिंसीपल से सत्यापित प्रति पर फोटो लगाकर अवश्य लाएं।