मॉडल स्कूल:भूमि पर सीएलयू का अडंगा
सांसद डीसी से की मिले अिभभावक बोले, करेंगे आंदोलन
गतिरोध
सांपला में जमीन देने के बाद भी मॉडल स्कूल की इमारत नहीं बन पा रही है। कारण, सरकार की ओर से सीएलयू मांगा जाना है, जबकि नगर पालिका कैबिनेट की ओर से भी मंजूरी मिल चुकी है। इस मामले को लेकर शनिवार को सैकड़ों अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। सांपला इलाके से आए अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन पर उन्हें गुमराह करने का आरोप लगाया। शनिवार को स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के बीच लंबी बहस हुई। अभिभावकों का आरोप है कि सांपला कस्बे में 2011 में स्कूली नई ब्रांच खोली गई थी। दाखिले के दौरान स्कूल प्रशासन ने 12वीं तक कक्षा लगाने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद आजतक यह स्कूल महज आठवीं कक्षा तक ही है। जबकि आठवीं कक्षा का परिणाम आने वाला है। ऐसे में नई कक्षा कहां शुरु होगी, यह किसी को नहीं पता। प्रशासन ने सांपला ब्रांच सेक्टर ब्रांच को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि नौवीं कक्षा नए सत्र में यहां लगाई जाएगी। यदि ऐसा हुआ तो बच्चों को पढ़ने के लिए सांपला से रोहतक भेजना पड़ेगा। इससे बच्चों को उनके माता पिता को काफी परेशानी उठानी पड़ेगी। जबकि सरकार से स्कूल के विस्तार के लिए जमीन भी मिल चुकी है। इसके बावजूद निर्माण कार्य नहीं कराया गया। सापंला ब्रांच इंचार्ज निर्मल भारद्वाज का कहना है कि अभिभावक स्कूल सचिव, चेयरमैन सांसद से मिले हैं। इन्होंने समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है। किसी को परेशनी नहीं होने दी जाएगी। बता दें कि फिलहाल छोटूराम महिला महाविद्यालय में मॉडल स्कूल की क्लास लगाई जा रही है।
रिटौलीसरपंच ने की सांसद से मुलाकात
वहींगांव रिटौली के सरपंच राजा ने भी सांसद से मुलाकात कर कुछ लोगों द्वारा परेशान करने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि विकास कार्यों को लेकर लगातार हंगामा किया जा रहा है, जबकि कई बार जांच भी हो चुकी है।
जिला विकास भवन में सांसद दीपेंद्र से स्कूल की समस्या को लेकर मिलते सांपला गांव के ग्रामीण