पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांपला में बिजली चोरी पकड़ने गई एसडीओ की टीम पर हमला

सांपला में बिजली चोरी पकड़ने गई एसडीओ की टीम पर हमला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजलीकर्मचारियों के साथ मारपीट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बोहर में एक्सईएन को बंधक बनाने और सुनारियां में टीम पर पथराव का मामला अभी शांत नहीं हुआ कि शुक्रवार को सांपला में बिजली चोरी पकड़ी जाने पर मकान मालिक ने अपने साथियों के साथ टीम पर हमला बोल दिया। टीम ने किसी तरह अपनी जान बचाई, इस बीच हुए पथराव में टीम की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद एसडीओ सचिन के बयान पर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, दस्तावेज फाड़ने, बिजली चोरी पकड़े जाने तथा हत्या की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।